बजट 2021 में लॉन्च की गई सभी योजनाओं और नीतियों की सूची। 1. मिशन पोषण 2.0 • पोषण संबंधी सामग्री की पहुँच और उसके परिणाम को सुनिश्चित करने के लिए, सरकार पूरक पोषण कार्यक्रम और पोषण अभियान का विलय करेगी और मिशन पोशन 2.0 लॉन्च करेगी। • सरकार 112 आकांक्षी जिला (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स) में पोषण परिणामों को बेहतर बनाने के लिए गहन रणनीति अपनाएगी। 2. पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना • पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना 6 वर्षों में 64,180 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुरू की जाएगी। • यह प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल स्वास्थ्य प्रणालियों की क्षमता विकसित करेगा, मौजूदा राष्ट्रीय संस्थानों को मजबूत करेगा और नए और उभरते रोगों का पता लगाने और ठीक करने के लिए नए संस्थानों का निर्माण करेगा। • यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त होगा। इस योजना के मुख्य लक्ष्य हैं: - 17,788 ग्रामीण और 11,024 शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को सपोर्ट करना। - सभी जिलों में एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं की स्थापना। • 602 जिलों में क्र...